Yoga Vasistha — Nirvana Prakarana Purva (Liberation, Part 1), Sarga 98, Verses 26–30
This page presents the Yoga Vasistha (Yogvashistha), Nirvana Prakarana Purva (Liberation, Part 1), Sarga 98, verses 26–30 — the original Sanskrit shloka(s) with their Hindi meaning.
निर्वाण प्रकरण (पूर्वार्ध) · सर्ग 98 · श्लोक 26-30
संस्कृत श्लोक
तस्मादिदं निरंशस्य चिद्व्योम्नोऽप्रतिघाकृतेः ।
निराकृतेरनन्तस्य पूर्वात्पूर्वनिरंशतः ॥ २६ ॥
ब्रह्मणः सर्वरूपस्य शान्तस्यात्तस्य यत्समम् ।
स्वत एवात्मकचनं सर्गप्रलयरूपधृक् ॥ २७ ॥
स्वकं वपुश्च तेनैव ज्ञातं जगदिव क्षणात् ।
क्षणान्तरानुबुद्धं सद्ब्रह्मैवास्ते निरात्मनि ॥ २८ ॥
ब्रह्मैवेदमतः सर्वं क्वचिन्न जगदादिधीः ।
क्वाचित्तादि क्वचित्तादि क्व द्वैतैक्यादिकल्पना ॥ २९ ॥
सर्वं निरालम्बमजं प्रशान्तमनादिरित्यात्म यथास्थितं सत् ।
इदं तु नानेव न चाप्यनाना यथास्थितं तिष्ठ सुकाष्ठमौनम् ॥ ३० ॥
हिन्दी अर्थ
अब समस्त सृष्टिप्रतिपादक श्रुतियों का और “नेति नेति" इत्यादि सृष्टिनिराकरण करनेवाली
श्रुतियों का तात्पर्य, मिलाकर, कहते है ।
इससे अंशशून्य, प्रतिघातरहित, चिदाकाश, निराकार, अनन्त, पूर्वं से पूर्व होते हुए भी निरंश,
पूर्णस्वभाव, सदाप्राप्त ब्रह्मका-जो यह समस्वरूप स्वतः अपना कचन है, वह अपना स्वरूप ही
सर्ग-प्रलयरूपधारी जगत् के रूप में जब तक अज्ञान रहता है तब तक जाना जाता है, यह सृष्टि-
श्रुतियों का तात्पर्य है ओर वही एकक्षण के बाद "तत्वमसि" आदि शास्त्रों के अनुसार ज्ञात हुआ सत्
ब्रह्मरूप होकर द्वैत-निर्मुक्त स्वभाव में स्थित हो जाता है, यह सृष्टिनिराकरण करनेवाली श्रुतियों
का तात्पर्य है । शास्त्रीय बोध से सब कुछ ब्रह्म ही ब्रह्म है, न तो कहीं जगत् आदि का ज्ञान है, न
कहीं चित्त का अभाव है, न कहीं चित्त आदि हैं और न कहीं द्रेत-एेक्य आदि की कल्पना ही हे ।
उस प्रकार जाना गया समस्त जगत् उपद्रवनिर्मुक्त होकर निराधार, अजन्मा, अनादि, स्वात्मरूप
यथास्थित सदुव्रह्मरूप ही हो जाता है । यह जो अज्ञानियों द्वारा देखे गये रूप से युक्त जगत् हे,
वह न नाना है और न अनाना ही है, अतः यथास्थित का व्यवहार कर रहे आप उत्तम काठ के सदृश
वाग् आदि व्यापारो से निर्मुक्त होकर स्थित रहिए