Guru's AddaGuru's Adda

Yoga Vasistha — Utpatti Prakarana (Creation), Sarga 119, Verses 13–14

This page presents the Yoga Vasistha (Yogvashistha), Utpatti Prakarana (Creation), Sarga 119, verses 13–14 — the original Sanskrit shloka(s) with their Hindi meaning.

उत्पत्ति प्रकरण · सर्ग 119 · श्लोक 13 ,14

संस्कृत श्लोक

हेमतां वर्जयित्वैकां विद्यते हेम्नि नेतरत् । ऊर्मिकाकटकादित्वं तैलादिसिकतास्विव ॥ १३ ॥ नेहास्ति सत्यं नो मिथ्या यद्यथा प्रतिभाव्यते । तत्तथार्थक्रियाकारि बालयक्षविकारवत् ॥ १४ ॥

हिन्दी अर्थ

जैसे बालू में तेल आदि नहीं हे वैसे ही सुवर्णं में केवल सुवर्णता को छोड़कर अन्य अंगूठीयकत्व, कटकत्व आदि नहीं हे । यहाँ पर न तो कुछ सत्य है और न मिथ्या है यानी सत्य ही अर्थक्रियाकारी है अथवा मिथ्या ही अर्थक्रियाकारी है, यह कोई नियम नहीं है । जो वस्तु अधिष्ठानसत्ता में जैसे प्रतिभासित होती है वैसे ही वह अर्थक्रियाकारी होती है जैसे कि बालक को असत्‌ यक्ष के दर्शन आदि से विकार आदि होते हैं