Yoga Vasistha — Nirvana Prakarana Uttara (Liberation, Part 2), Sarga 92, Verse 25
This page presents the Yoga Vasistha (Yogvashistha), Nirvana Prakarana Uttara (Liberation, Part 2), Sarga 92, verse 25 — the original Sanskrit shloka(s) with their Hindi meaning.
निर्वाण प्रकरण (उत्तरार्ध) · सर्ग 92 · श्लोक 25
संस्कृत श्लोक
व्योमकाननमातङ्गः शरीरगृहगर्गटः ।
धूलीकदम्बविपिनमालालिङ्गननायकः ॥ २५ ॥
हिन्दी अर्थ
व्योमरूपी जंगल का मैं मतवाला हाथी था,
शरीररूपी घर का मैं गर्गट (निरन्तर शब्द करनेवाला एक तरह का यन्त्र) था, धूलिरूप रमणीसमूहका
तथा वनमाला रूप नायिकासमूह का आलिगन करने में मैं नायक था