Yoga Vasistha — Nirvana Prakarana Uttara (Liberation, Part 2), Sarga 55, Verse 18
This page presents the Yoga Vasistha (Yogvashistha), Nirvana Prakarana Uttara (Liberation, Part 2), Sarga 55, verse 18 — the original Sanskrit shloka(s) with their Hindi meaning.
निर्वाण प्रकरण (उत्तरार्ध) · सर्ग 55 · श्लोक 18
संस्कृत श्लोक
चित्काचकाचकच्यं यज्जगन्नाम्ना तदुच्यते ।
अत्यच्छे परमाकाशे बन्धमोक्षदृशः कुतः ॥ १८ ॥
हिन्दी अर्थ
अतिस्वच्छ
चिदाकाश में जो चिति का निरन्तर प्रकाशन होता है, वही तो जगत्-शब्द से कहा जाता है,
इसलिए उसमें बन्धन और मुक्ति की दृष्टियाँ ही कैसे ?