Yoga Vasistha — Nirvana Prakarana Uttara (Liberation, Part 2), Sarga 26, Verse 12
This page presents the Yoga Vasistha (Yogvashistha), Nirvana Prakarana Uttara (Liberation, Part 2), Sarga 26, verse 12 — the original Sanskrit shloka(s) with their Hindi meaning.
निर्वाण प्रकरण (उत्तरार्ध) · सर्ग 26 · श्लोक 12
संस्कृत श्लोक
तव नावहितं चित्तं कामः कवलयिष्यति ।
सावधानस्य बुद्धस्य पिशाचः किं करिष्यति ॥ १२ ॥
हिन्दी अर्थ
यदि तुम्हारा चित्त विवेक और अवधान से युक्त
नहीं है, तो उसे कामरूप पिशाच अपने वश में कर लेगा । परन्तु जो सावधान और सदा जागरूक
है, उसके चित्त का वह कामरूप पिशाच क्या करेगा ?