Yoga Vasistha — Nirvana Prakarana Uttara (Liberation, Part 2), Sarga 18, Verse 10
This page presents the Yoga Vasistha (Yogvashistha), Nirvana Prakarana Uttara (Liberation, Part 2), Sarga 18, verse 10 — the original Sanskrit shloka(s) with their Hindi meaning.
निर्वाण प्रकरण (उत्तरार्ध) · सर्ग 18 · श्लोक 10
संस्कृत श्लोक
खवातेऽन्तर्मृतप्राणाः प्राणानामन्तरे मनः ।
मनसोऽन्तर्जगद्विद्धि तिले तैलमिव स्थितम् ॥ १० ॥
हिन्दी अर्थ
आकाश में विद्यमान वायु के भीतर मृत
प्राणियों के प्राण, उन प्राणों में उनका मन और उसी मन में जगत् को हे श्रीरामजी आप ऐसे स्थित
जानिये, जैसे तिल में तैल स्थित रहता है