Yoga Vasistha — Nirvana Prakarana Uttara (Liberation, Part 2), Sarga 15, Verse 4
This page presents the Yoga Vasistha (Yogvashistha), Nirvana Prakarana Uttara (Liberation, Part 2), Sarga 15, verse 4 — the original Sanskrit shloka(s) with their Hindi meaning.
निर्वाण प्रकरण (उत्तरार्ध) · सर्ग 15 · श्लोक 4
संस्कृत श्लोक
तारकापुष्पनिकरो विलीनाचलपल्लवः ।
सरित्सारशिरापूरो वासनासारतत्फलः ॥ ४ ॥
हिन्दी अर्थ
इस वृक्ष के सभी तारे पुष्प समूह हैं, मेघमिहिकारूपी वन से ढके समस्त पर्वत इसके पल्लव
हैं, गंगा आदि सब नदियाँ इसकी नाड़ियों के प्रवाह हैं तथा हे विद्याधर, वासनारूपी बीजांशों
से परिपूर्ण अनेकविध भोग ही तो इसके सुन्दर फल हैं