Yoga Vasistha — Nirvana Prakarana Uttara (Liberation, Part 2), Sarga 100, Verse 15
This page presents the Yoga Vasistha (Yogvashistha), Nirvana Prakarana Uttara (Liberation, Part 2), Sarga 100, verse 15 — the original Sanskrit shloka(s) with their Hindi meaning.
निर्वाण प्रकरण (उत्तरार्ध) · सर्ग 100 · श्लोक 15
संस्कृत श्लोक
संवित्सत्यास्त्वसत्या वा तावन्मात्रः स्मृतः पुमान् ।
स यथानिश्चयो नूनं तत्सत्यमिति निश्चयः ॥ १५ ॥
हिन्दी अर्थ
संवित् चाहे सत्य हो, चाहे असत्य हो, संविद्मात्र ही
आत्मा है । उक्त संवितूमात्र आत्मा जिस प्रकार के निश्चयवाला होता है वह सत्य उसकी क्रिया
(व्यवहार क्रिया) में समर्थ होता है इसमें तनिक भी सन्देह नहीं है