Yoga Vasistha — Nirvana Prakarana Purva (Liberation, Part 1), Sarga 54, Verse 6
This page presents the Yoga Vasistha (Yogvashistha), Nirvana Prakarana Purva (Liberation, Part 1), Sarga 54, verse 6 — the original Sanskrit shloka(s) with their Hindi meaning.
निर्वाण प्रकरण (पूर्वार्ध) · सर्ग 54 · श्लोक 6
संस्कृत श्लोक
मनागपि न विद्यन्ते सुखदुःखे तु सर्वशः ।
सर्वत्वादात्मतत्त्वस्य सत्ता कथमनात्मनः ॥ ६ ॥
हिन्दी अर्थ
उसीका स्पष्टीकरण कर समर्थन करते हैं।
सभी तरह से सुख-दुःखों का अस्तित्व तनिक भी नहीं हे । आत्मतत्त्व ही तो सर्वस्वरूप हे ।
इसलिए हे भद्र, अनात्मा की सत्ता कैसे होगी ?