Yoga Vasistha — Nirvana Prakarana Purva (Liberation, Part 1), Sarga 51, Verse 3
This page presents the Yoga Vasistha (Yogvashistha), Nirvana Prakarana Purva (Liberation, Part 1), Sarga 51, verse 3 — the original Sanskrit shloka(s) with their Hindi meaning.
निर्वाण प्रकरण (पूर्वार्ध) · सर्ग 51 · श्लोक 3
संस्कृत श्लोक
विद्धि पुर्यष्टकं जीवो यो गर्भस्थेन्द्रियोदयः ।
यद्यथा भावयत्याशु तत्तथा परिपश्यति ॥ ३ ॥
हिन्दी अर्थ
गर्भावस्था से लेकर उसीका दिग्दर्शन कराते है ।
श्रीरामचन्द्रजी, जो व्यष्टि-जीव छठे महीने में गर्भ में ही चक्षु आदि इन्द्रियों के प्रादुर्भाव से सम्पन्न
पुर्यष्टकस्वरूप हो जाता है, वह तभी से लेकर जिस व्यवहर्तव्य वस्तु की जिस प्रकार भावना करता है;
उसी प्रकार उसे अपनी भावना से तत्काल ही देखने लगता है, यह आप जानिए