Yoga Vasistha — Upashama Prakarana (Dissolution), Sarga 23, Verse 16
This page presents the Yoga Vasistha (Yogvashistha), Upashama Prakarana (Dissolution), Sarga 23, verse 16 — the original Sanskrit shloka(s) with their Hindi meaning.
उपशम प्रकरण · सर्ग 23 · श्लोक 16
संस्कृत श्लोक
गम्योऽसौ नास्त्रशस्त्राणां न भटोद्भवकर्मणाम् ।
तेन देवासुराः सर्वे सर्वदैव वशीकृताः ॥ १६ ॥
हिन्दी अर्थ
तुम उस पर क्या विजय प्राप्त करोगे, बल्कि उसीने तुम्हारे जैसे बहुत से लोगों पर विजय प्राप्त की
है, ऐसा कहते है।
वहाँ तक अस्त्र-शस्त्रों की पहुँच नहीं है, योद्धाओं के पराक्रमपूर्ण कर्मो की भी वहाँ पहुँच नहीं हे,
बल्कि उसी ने सब देवता ओर असुर सदा ही अपने वशीभूत कर रक्खे हैँ