Yoga Vasistha — Nirvana Prakarana Uttara (Liberation, Part 2), Sarga 44, Verse 13
This page presents the Yoga Vasistha (Yogvashistha), Nirvana Prakarana Uttara (Liberation, Part 2), Sarga 44, verse 13 — the original Sanskrit shloka(s) with their Hindi meaning.
निर्वाण प्रकरण (उत्तरार्ध) · सर्ग 44 · श्लोक 13
संस्कृत श्लोक
मृदुभिः सत्क्रियाकुन्तैर्विवेकार्कातपैरपि ।
अचिन्त्यालोकदैरस्मान्मार्जितव्यं रजस्तमः ॥ १३ ॥
हिन्दी अर्थ
अहिसाप्रधान होने से अत्यंत कोमल, यम, नियम, प्राणायाम, ईश्वरोपासनादि सतक्रियारूपी
झाड़ओं से इस अंकुर के खेत से रज को (रजोगुण को) दूर फेंक देना चाहिये तथा इसी तरह
अचिन्त्य ब्रह्मलोकपद विवेकरूपी धूप से अज्ञानरूपी अन्धकार को भी दूर भगा देना चाहिये