Yoga Vasistha — Nirvana Prakarana Purva (Liberation, Part 1), Sarga 37, Verse 30
This page presents the Yoga Vasistha (Yogvashistha), Nirvana Prakarana Purva (Liberation, Part 1), Sarga 37, verse 30 — the original Sanskrit shloka(s) with their Hindi meaning.
निर्वाण प्रकरण (पूर्वार्ध) · सर्ग 37 · श्लोक 30
संस्कृत श्लोक
मग्नोन्मग्नमहानेकताराघर्मकणोत्करम् ।
चन्द्रार्ककुण्डलस्पन्दस्मितस्फुटनभोमुखम् ॥ ३० ॥
हिन्दी अर्थ
नियति-नृत्य में उदित ओर अस्तमित महान् चमकीले तारे ही स्वेद-
विन्दुओं का समूह है । वहाँ चन्द्र और सूर्यरूपी कुण्डलो के स्पन्दरूप हलकी मुस्कान से उस नटी का
आकाशरूप मुखमण्डल झलक रहा है