Yoga Vasistha — Nirvana Prakarana Purva (Liberation, Part 1), Sarga 31, Verse 2
This page presents the Yoga Vasistha (Yogvashistha), Nirvana Prakarana Purva (Liberation, Part 1), Sarga 31, verse 2 — the original Sanskrit shloka(s) with their Hindi meaning.
निर्वाण प्रकरण (पूर्वार्ध) · सर्ग 31 · श्लोक 2
संस्कृत श्लोक
अमृतापि मृतास्मीति विपर्यस्तमतिर्वधूः ।
यथा रोदित्यनष्टैव नष्टास्मीति तथैव चित् ॥ २ ॥
हिन्दी अर्थ
जिस प्रकार विपरीत-मतियुक्त मुग्धा स्त्री मरी हुई न होने पर
भी मैं मर गई, नष्ट न हुई भी मैं नष्ट हो गई, यों भावना करती हुई रोती रहती है, उसी प्रकार यह
चिति भी मैं नष्ट हो गई, मे मर गई, यों भावना करती हुई झूठमूठ रोती रहती है