Yoga Vasistha — Nirvana Prakarana Purva (Liberation, Part 1), Sarga 26, Verse 24
This page presents the Yoga Vasistha (Yogvashistha), Nirvana Prakarana Purva (Liberation, Part 1), Sarga 26, verse 24 — the original Sanskrit shloka(s) with their Hindi meaning.
निर्वाण प्रकरण (पूर्वार्ध) · सर्ग 26 · श्लोक 24
संस्कृत श्लोक
यथाकालमुपायातावर्थानर्थौ समौ मम ।
हस्ताविव शरीरस्थौ तेन जीवाम्यनामयः ॥ २४ ॥
हिन्दी अर्थ
प्रारब्ध के द्वारा
प्रस्तुत किये गये उपभोग-समय में प्राप्त हुए इष्ट और अनिष्ट पदार्थ मेरी दृष्टि में, देहवर्ती हाथों की
नाई, समान ही हैं, इसलिये मैं विकारवर्जित होकर जी रहा हूँ