Guru's AddaGuru's Adda

Yoga Vasistha — Upashama Prakarana (Dissolution), Sarga 15, Verses 14–15

This page presents the Yoga Vasistha (Yogvashistha), Upashama Prakarana (Dissolution), Sarga 15, verses 14–15 — the original Sanskrit shloka(s) with their Hindi meaning.

उपशम प्रकरण · सर्ग 15 · श्लोक 14,15

संस्कृत श्लोक

अनन्ताकुलकल्लोला विवर्तावर्तसंकुला । प्रवहत्याशयारण्ये तृष्णान्धानां नदी नृणाम् ॥ १४ ॥ तृष्णयेमे जनाः सर्वे सूत्रयन्त्रपतत्रिवत् । भ्राम्यन्ते प्रविशीर्यन्ते संह्रियन्ते च भूरिशः ॥ १५ ॥

हिन्दी अर्थ

विवेकरहित पुरुषों के चित्तरूपी अरण्य में अनन्त व्याकुलतारूप कल्लोलों से युक्त ओर भ्रान्तिरूपी भँवरियों से ठसाठस भरी हुई तृष्णारूपी नदी बहती है । तृष्णा द्वारा ये सब लोग धागे से वैधे हुए पक्षी के तुल्य पहले धनप्राप्ति के लिए देश-विदेश में घुमाए जाते हैं, तदनन्तर धन की रक्षा, व्यय, नाश आदि की चिन्ता और शोक से जर्जरित किये जाते हैं और अन्त में मारे जाते हैं