Guru's AddaGuru's Adda

Yoga Vasistha — Utpatti Prakarana (Creation), Sarga 67, Verse 66

This page presents the Yoga Vasistha (Yogvashistha), Utpatti Prakarana (Creation), Sarga 67, verse 66 — the original Sanskrit shloka(s) with their Hindi meaning.

उत्पत्ति प्रकरण · सर्ग 67 · श्लोक 66

संस्कृत श्लोक

नेह प्रजायते किंचिन्नेह किंचिद्विनश्यति । जगद्गन्धर्वनगररूपेण ब्रह्म जृम्भते ॥ ६६ ॥

हिन्दी अर्थ

इस प्रकार सृष्टि का प्रतिपादन प्रच के मिथ्यात्व का बोधन करने के लिए ही है, वास्तविक सृष्टि के प्रतिपादन के लिए नहीं है, इस अभिप्राय से “न निरोधो न चोत्पत्तिः“ इत्यादि श्रुति के आशय को अभिव्यक्त करते है । यहाँ न तो कोई वस्तु उत्पन्न होती है ओर न कोई विनष्ट होती है, ब्रह्म ही जगद्रूषी गन्धर्वनगर के आकार से स्फुरण को प्राप्त होता हे