Yoga Vasistha — Mumukshu Vyavahara Prakarana (Conduct of the Seeker), Sarga 20, Verses 7–8
This page presents the Yoga Vasistha (Yogvashistha), Mumukshu Vyavahara Prakarana (Conduct of the Seeker), Sarga 20, verses 7–8 — the original Sanskrit shloka(s) with their Hindi meaning.
मुमुक्षु-व्यवहार प्रकरण · सर्ग 20 · श्लोक 7, 8
संस्कृत श्लोक
ज्ञानं सत्पुरुषाचाराज्ज्ञानात्सत्पुरुषक्रमः ।
परस्परं गतौ वृद्धिं ज्ञानसत्पुरुषक्रमौ ॥ ७ ॥
शमप्रज्ञादिनिपुणपुरुषार्थक्रमेण च ।
अभ्यसेत्पुरुषो धीमाञ्ज्ञानसत्पुरुषक्रमौ ॥ ८ ॥
हिन्दी अर्थ
इसी प्रकार ज्ञान ओर सदाचार भी परस्पर अभिवृद्धि के कारण हैं, ऐसा कहते हैं।
ज्ञान की सत्पुरुषो के आचार से वृद्धि होती है ओर सत्पुरुष के आचार की ज्ञानसे वृद्धि
होती है, यों ज्ञान ओर सत्पुरुष का आचार परस्पर एक दूसरे से अभिवृद्धि को प्राप्त होते हे ।
शम, प्रज्ञा, महापुरुषता आदि से युक्त श्रवण आदि प्रयत्न के क्रम से बुद्धिमान् पुरुष ज्ञान ओर
सदाचार का अभ्यास करे यानी उनका पुनः पुनः आवर्तन करे